भुसावर: छोंकरवाड़ा खुर्द में हीरामन बाबा मंदिर पर एक दिवसीय मेला आयोजित होगा
छोंकरवाड़ा खुर्द गांव में ध्वज फहराकर होगा मेले का शुभारंभ, दौड़ और गोला फेंक जैसी खेल प्रतियोगिताओं के साथ दी जाएगी बाबा की रज।

भरतपुर के भुसावर स्थित छोंकरवाड़ा खुर्द में हीरामन बाबा मंदिर की प्रतिमा, जहां वार्षिक मेले के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
भुसावर @ आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 स्थित गाँव छोंकरवाड़ा खुर्द में 23 अप्रैल गुरुवार को हीरामन बाबा मंदिर पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारम्भ हीरामन बाबा की ध्वज पताका फहराकर किया जाएगा।
मंदिर गोठिया धर्मसिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले में स्थानीय एवं दूरदराज से श्रद्धालु बड़ी संख्या में हीरामन बाबा के मंदिर पर दर्शन करने एवं प्रसादी चढ़ाने पहुँचते हैं। आयोजन कमेटी के अनुसार मेले में विभिन्न आकर्षक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें दौड़, गोला फेंक आदि प्रमुख रहेंगी। सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।
हीरामन बाबा से जुड़ी मान्यता के अनुसार किसी जहरीले साँप, बिच्छू, कीड़े इत्यादि के काटने पर मरीजों को बाबा की रज एवं झाड़ा देकर जहर उतारा जाता है। मेले के अवसर पर विशेष रूप से यह परंपरा भी निभाई जाती है कि किसी भी भक्तजन का बंधे हुए बंध कटवाना अनिवार्य होता है।
यह मेला आस्था, परंपरा और लोकविश्वास का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर क्षेत्रीय श्रद्धालुओं को एक मंच पर एकत्रित करता है, जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सामाजिक सहभागिता भी देखने को मिलती है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
