✕
भुसावर के हिंगोटा गांव में बाणगंगा नदी के पास आग लगी, IOCL पाइपलाइन सुरक्षित
By Mohan Joshi, BharatpurPublished on
बाणगंगा नदी में उगी सूखी घास में अज्ञात कारणों से लगी आग पर दमकल ने पाया काबू, 400 मीटर दूर स्थित आईओसीएल पाइपलाइन टली।

x
भुसावर के हिंगोटा गांव के पास बाणगंगा नदी में लगी आग के बाद घटनास्थल का जायजा लेते पुलिस प्रशासन और आईओसीएल के अधिकारी।
घटना का विवरण भुसावर के गॉव हिंगोटा के निकट बाणगंगा नदी में उगी सूखी घास और ईधन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य घटना की सूचना मिलते ही खेडली मोड थाना पुलिस और आस पास के गॉव के लोग मौके पर पहुॅचे। स्थानीय लोगों और पुलिस ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिये। सूचना मिलते ही खेडली सहित विभिन्न जगहों से दमकलें मौके पर पहुॅची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और गनीमत रही कोई बडा हादसा नही हुआ। आईओसीएल (IOCL) पाइपलाइन को खतरा समाजसेवी कौशल फौजदार ने बताया कि: "यहां आए दिन आग लगने की घटनाएं घटित हो रही है जो एक जांच का विषय है।" गनीमत रही यह घटना आईओसीएल पाईप लाईन से करीब 400 मीटर की दूरी पर घटित हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया नही तो बडी दुर्घटना घटित हो सकती थी। अधिकारियों का दौरा घटना की सूचना के बाद प्रशासन और विभाग सतर्क नजर आया: सीओ वीरेन्द्र शर्मा मौके पर पहुॅचे। आईओसीएल के अधिकारी भी मौके पर पहुॅचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले को लेकर जानकारी ली।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
Next Story
Related News
X
