भुसावर में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजित, उमड़ा जनसैलाब
कस्बे के सैरकी रोड स्थित जिंदल फार्म हाउस पर आयोजित सम्मेलन में कलश यात्रा निकाली गई और संतों ने एकता का संदेश दिया।

भुसावर के जिंदल फार्म हाउस पर आयोजित हिंदू सम्मेलन के दौरान मंचासीन अतिथि दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए।
भुसावर। कस्बा भुसावर में जिंदल फार्म हाउस सैरकी रोड पर विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एवं अतिथि
- कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासींन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर सामूहिक हनुमान चालीसा से किया गया।
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शोभानंद जी महाराज उर्फ मौनी बाबा उलूपुरा वाले रहे।
- धर्मजारण मंच के जयपुर प्रांत संयोजक अमरसिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी उपस्थिति दी।
कलश यात्रा और जन उत्साह
कस्बावासियों में सुबह से ही कार्यक्रम के प्रति उत्साह नजर आया। विभिन्न स्थानों से कलश यात्राओं का बैंड बाजों के साथ आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं अपने सिर पर मंगल कलश लेकर हिन्दू जागरण के गीत गाती हुई चल रही थीं। सभी कलश यात्राओं का महासंगम कार्यक्रम स्थल पर जाकर हुआ।
जब एक साथ सभी महिला पुरुष कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पूरा पांडाल भगवामय हो गया।
प्रमुख वक्ताओं के विचार
मुख्य वक्ता अमरसिंह ने हिन्दू एकता पर बल देते हुए कहा कि— "यदि हिन्दू एक होगा तो समस्त भारत एक होगा। कोई भारत पर आंख उठाकर नहीं देख सकेगा।"
मातृशक्ति के रूप में ब्रह्मकुमारी गीता बहन ने अपना उद्बोधन आध्यात्म पर बल दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौनी बाबा ने अपने प्रतिनिधि के द्वारा अपने उद्बोधन में संदेश दिया कि— "जात पात त्यागकर केवल एक पहचान हिन्दू रखना ही हमारा प्रथम लक्ष्य होना चाहिए।"
समापन
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ किया गया।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
