भुसावर- थाना खेडली मोड अन्तर्गत आने वाले नेशनल हाइवे संख्या 21 के छौंकरवाडा खेडली मोड सडक मार्ग पर दो वाहनों की जबरदस्त भिडन्त हो गयी।


हादसे का विवरण

  • मिली जानकारी के अनुसार छौंकरवाडा की ओर से जयपुर की तरफ जा रही एक फोर्स गाडी और ट्रेलर की भिडन्त हो गयी।
  • इस भिड़ंत में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।
  • गनीमत रही किसी को कोई चोट नही आयी और ना ही कोई जनहानि हुई।

पुलिस की कार्यवाही

घटना की सूचना पर खेडली मोड थाना पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को एक साइड करवाया और यातायात को सुचारू किया।

"गनीमत रही बडा हादसा होने से टल गया।"
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story