भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर सहित उपखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के ग्रामीण परिक्षेत्र में हरतालिका (हरियाली) तीज का पर्व महिलाओं ने श्रद्धा, उत्साह और आस्था के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखण्ड सौभाग्य और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना को लेकर निर्जला एवं निराहार व्रत रखा और भगवान शिव-पार्वती की आराधना की।

भुसावर के प्रमुख हूंकारेश्वर महादेव मंदिर, कोठी वाले हनुमान जी मंदिर, बरपाड़ा कॉलोनी स्थित अथाई वाले हनुमान जी मंदिर, पंचमुखी हनुमान जी महाराज मंदिर, बड़ वाले शिम्भू हनुमान जी मंदिर, बनखण्डी वाले हनुमान जी मंदिर, पन्जाबी गुरुद्वारा हनुमान जी मंदिर सहित अन्य मंदिरों और शिवालयों में सुहागिन महिलाएं हरे रंग के अलावा रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक श्रृंगार में सज-संवरकर पहुंचीं। महिलाओं ने सामूहिक पूजा-अर्चना में भाग लिया।

महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मंदिरों और शिवालयों में भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। महिला श्रद्धालु राधा, चंचल शर्मा, लक्ष्मी और रेणू ने बताया कि हरतालिका (हरियाली) तीज केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि लोक परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकजुटता से जुड़ा महत्वपूर्ण उत्सव है।

महिलाओं ने बताया कि हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए किया था। यह व्रत नारी शक्ति, प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है।

हरतालिका पर्व के अवसर पर मंदिरों और शिवालयों के परिसरों में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा। महिलाओं ने शिव परिवार को फूलमालाओं से जलहरी के स्वरूप में सजाया। इसके बाद ढोलक, झांझ और मजीरा की थाप पर भजनों के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए अपनी अरदास लगाई। इस दौरान शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ और धार्मिक गतिविधियों से पर्व की आस्था और पारंपरिक रंग स्पष्ट दिखाई दिया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story