भुसावर,,,,,,,, भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज दो अप्रैल गुरुवार को हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा अनुसार भक्ति भाव से हनुमानजी की विधी विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर हनुमानजी मन्दिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए श्रद्धालुओं सहित क्षेत्रीय नागरिकों को बैठने के लिए आराम दायक सीमेंन्ट की बैंन्च लगवाईं गई।

मुस्कान एक पहल संस्था के सहयोग से सेवा कार्य

जहाँ उपस्थित गणमान्य नागरिकों और क्षेत्र वासियों ने भामाशाह परिवार सहित प्रेरणा दायक मुस्कान एक पहल संस्था का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष जताया गया। वहीं दूसरी ओर भामाशाह परिवार के सदस्य रामशरण शर्मा उर्फ बच्चू बाबूजी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दो अप्रैल गुरुवार को हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मुस्कान एक पहल संस्था के संस्थापक अरविन्द मित्तल की प्रेरणा से अपने बुजुर्गों की स्मृति में नयागांव सड़क मार्ग स्थित जैन गली के पास अथाई वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों को बैठने के लिए दो आराम दायक सीमेंन्ट बेंन्च लगवाकर आम श्रद्धालुओं को समर्पित की गई।

श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा और राहत

इस अवसर पर पूर्व शिक्षाविद् ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश चन्द शर्मा, लोकेश अग्रवाल आदि सहित कई हनुमानजी भक्त मौजूद रहें, जिन्होंने बताया कि "मुस्कान एक पहल संस्था द्वारा समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभाते हुए हर जरुरतमंदों की मदद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।" वहीं आज मन्दिर परिसर में इन आराम दायक सीमेंन्ट निर्मित बैंन्चो के लग जाने से लोगों को कुछ समय के लिए मन्दिर में आराम करने में सहुलियत मिलेगी। श्री राम भक्तों ने मुस्कान एक संस्था का आभार जताते हुए कहा कि यह सेवा कार्य सराहनीय है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story