भुसावर,,,,,,, भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र में आज दो अप्रैल गुरुवार को हस्त नक्षत्र और ध्रुव योग में श्री राम भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक श्रद्धा भक्ति भाव से हनुमान भक्तों द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए सभी बुरी और नकारात्मक शक्तियों को दूर करने के साथ परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगते हुए विश्व कल्याण की भावना को लेकर विभिन्न श्री राम भक्त हनुमानजी के मन्दिर पहुंच कर अपनी हाजिरी लगाईं गई।

मन्दिरों में धार्मिक अनुष्ठान और विशेष सजावट

जहां भुसावर कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न हनुमानजी मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए रामायण पाठ, 56 भोग, फूल बंगला झांकी, हवन यज्ञ, सुन्दर काण्ड पाठ करते हुए हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए सिन्दूर सहित पोशाक का चोला धारण करवाकर मन्दिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे हुए श्रद्धालु, सनातन, धर्मप्रेमियों ने भगवान के जयकारों से मन्दिर प्रांगण को गूंजायमान कर दिया। वहीं दूसरी ओर कस्बे के वर्षों से चली आ रही परम्परा का निर्वाहन करते हुए भगतराज वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर से आकर्षक मनमोंहक झांकियों और बैण्ड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई।

शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था

जहां कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र से पधारे श्री राम भक्तों ने झांकियों के दर्शन कर अपनी हाजिरी लगाते हुए पुष्प वर्षा कर जलपान करवाकर एवं आरती उतार कर भगवान से मनोकामनाएं मांगी गई। आकर्षक मनमोंहक झांकियों ने मोहा श्री राम भक्तों का मन। वहीं कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकाली गई हनुमानजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में आरपीएस प्रशिक्षु भूपेन्द्र सिंह मांडिया मय जाप्ता के असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चाक चौबंद नजर आया। झांकियों पर पुष्प वर्षा कर किया स्वागत।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story