भुसावर के भगतराज हनुमान मंदिर में 56 भोग और फूल बंगला झांकी सजी
भरतपुर के भुसावर में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव के दौरान भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित, 2 अप्रैल को बैंड-बाजों के साथ कस्बे में निकाली जाएगी शोभायात्रा।

भरतपुर के भुसावर स्थित ऐतिहासिक भगतराज हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सजाई गई 56 भोग की भव्य झांकी और फूल बंगला।
भुसावर (भरतपुर)। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे के प्रमुख मंदिरों में शुमार भगतराज वाले हनुमानजी मंदिर परिसर में भक्त मंडल के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक महोत्सव के अंतर्गत मंदिर प्रांगण में भव्य आयोजन किए गए, जहां कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए श्रीराम भक्तों ने हनुमानजी के दर्शन कर हाजिरी लगाई और अपनी मनोकामनाएं मांगी।
फूल बंगला और 56 भोग से सजा मंदिर
मंदिर के पुजारी एवं पूर्व पार्षद हरीश शर्मा तथा घनश्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार, 1 अप्रैल को देर सायंकाल भक्तों द्वारा फूल बंगला झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया और बाबा के दरबार में भव्य 56 भोग झांकी सजाई गई। इस सुंदर झांकी के दर्शन कर क्षेत्र भर से आए श्रद्धालुओं ने महाआरती में भाग लिया और अपने परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
गुरुवार को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
भगतराज वाले हनुमानजी मंदिर के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार, 2 अप्रैल को सुबह 09 बजे विश्व शांति एवं मानव कल्याण की भावना को लेकर समस्त श्रद्धालुओं द्वारा आहुतियां प्रदान की जाएंगी। तत्पश्चात, देर सायंकाल आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों के साथ बैंड-बाजों की मधुर धुनों पर बज रहे भजनों के बीच श्रद्धालु सनातन धर्मप्रेमी नृत्य करते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर भव्य शोभायात्रा निकालेंगे।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
