भुसावर। जिला प्रभारी सचिव एवं शासन सचिव सहकारिता आनंदी ने शनिवार को पंचायत समिति भुसावर के गिरदावर सर्किल ग्राम इटामदा में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का निरीक्षण कर योजनाओं का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को मौके पर लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।


अधिकारियों को सख्त निर्देश और फीडबैक

जिला प्रभारी सचिव ने विभागों द्वारा लगाई गई विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर अधिकारियों द्वारा की जा रही गतिविधियों का फीडबैक लिया तथा योजनाओं की जानकारी देकर शिविर में ही पत्रजनों का चयन कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "कोई भी व्यक्ति शिविर से निराश नहीं लौटे यह सुनिश्चित किया जाए।" प्रत्येक नागरिक को योजना की पात्रता के आधार पर से प्रेरित होकर लाभान्वित करें। ई मित्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कराए। उन्होंने कहा कि "शिविर में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निरीक्षण कर समाधान करें अथवा भविष्य में की जाने वाली कार्यवाही से परिवादी को अवगत कराएं।"


जनसुनवाई एवं त्वरित निराकरण

जिला प्रभारी सचिव ने आम नागरिकों के परिवाद सुनकर संबन्धित विभागों से फीडबैक लिया तथा समयबद्धता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ से वंचित नागरिकों के सत्यापन एवं अन्य किसी कारण के पेंशन नहीं मिलने के मामलों को भी शिविर में ही समाधान करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कास्तकारों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि, उद्यानिकी एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाये। उन्होंने किसानों को निम्नलिखित कार्यों के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए:

  • बगीचे लगाने।
  • फार्म पौंण्ड योजना का लाभ लेने।
  • ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना में सौलर पम्पसेट लगाने।

स्थानीय समस्याओं पर कार्यवाही

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग एवं पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्र के रास्तों, खेतों में जाने वाले रास्तों में अतिक्रमण के मामलों को भी समाधान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा इटामदा के विद्यालय के बाहर मुख्य रोड पर कचरा डालने से मार्ग अवरूद्ध होने के प्रकरण में सम्बन्धित व्यक्तियों को उपखण्ड प्रशासन एवं ग्राम पंचायत को पाबंद करने के निर्देश दिये। ग्राम सलेमपुर में जल जीवन मिशन योजना में बनी टंकी में पानी लीकेज होने तथा ग्रामीणों को ट्यूबवेल से पानी नहीं मिलने की जांच करवाने के निर्देश दिये।


विभागीय लक्ष्य और कार्ययोजना

  • सहकारिता विभाग: क्षेत्र में सरसों की पैदावार को देखते हुए कृषि विभाग के साथ मिलकर खरीद केन्द्र स्थापित करने का प्लान तैयार करें।
  • कृषि विभाग: पौली हाउस, ग्रीन हाउस एवं कृषि यंत्रों की अनुदान योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर किसानों से आवेदन तैयार करवाएं।
  • डेयरी विभाग: क्षेत्र में सभी गांवों में दुग्ध संकलन केन्द्र स्थापित कर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं।
  • पशुपालन विभाग: मंगला पशु बीमा योजना एवं अन्य बीमा योजनाओं की जानकारी देने, उन्नत नस्ल के पशुपालन से दुग्ध उत्पादन बढाने के लिए जानकारी दें।

प्रशासनिक संबोधन एवं उपस्थिति

जिला कलक्टर कमर चौधरी ने कहा कि "सभी विभाग सरकार की मंशा के अनुरूप शिविर में आमलोगों को लाभान्वित करते हुए समस्याओं को मौके पर ही निराकरण करें।" उन्होंने विद्युत, पेयजल एवं सामाजिक सुरक्षा योजना संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता एवं ऊर्जा विभाग किसानों संबंधी योजनाओं का शिविर में प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों का चयन करें तथा ऑनलाईन प्रक्रिया को ई-मित्र के माध्यम से पूरा करायें।

इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मृदुल सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर प्रशासन घनश्याम शर्मा, उपखंड अधिकारी भुसावर राधेश्याम मीना, उप रजिस्ट्रार सहकारिता सचिन्द्र चतुर्वेदी, अधीक्षण अभियंता ऊर्जा रामहेत मीना, संयुक्त निदेशक कृषि राधेश्याम मीना, उद्यान जनकराज मीना, पशुपालन रामकिशन महावर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शिविर में ये हुए लाभान्वित

कृषि एवं उद्यानिकी विभाग:

  • कृषि विभाग द्वारा तारबंदी योजना, पाईपलाइन, फॉर्मपौंड योजना, फसल बीमा, समर्थन मूल्य व कृषि योजना की जानकारी दी गई।
  • मृदा कार्ड वितरण: 10
  • मिनीकिट का सत्यापन: 1627
  • बीज वितरण का सत्यापन: 100 किसान
  • सोलर पम्प के 3 तथा पॉली हाउस के 3 आवेदन तैयार कराये गए।
  • उद्यानिकी विभाग द्वारा फव्वारा संयंत्र, ड्रिप, प्लास्टिक मल्च, सौर पम्प व विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

सहकारिता, डेयरी एवं अन्य:

  • कृषि विपणन द्वारा माईक्रो फूड़ प्रोसिंसिग के 1, मुख्यमंत्री कृषक सहायता के 1 एवं बस स्टैण्ड यात्राओं के लिए किसान विश्राम स्थल में इटामदा के प्रस्ताव लिये गए।
  • सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के 20 आवेदन प्राप्त किये।
  • 45 किसानों को क्रय-विक्रय के सदस्य बनाये गये।
  • डेयरी द्वारा सहकारी बैंक में 2 खाते खोले गए, सहकारिता सदस्यता के 20, कस्टम हायरिंग सेंटर के 1 आवेदन तैयार कराये गए।

पशुपालन, ऊर्जा एवं राजस्व:

  • मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 275 का पंजीकरण, कृत्रिम गर्भाधान 5, फर्टिलिटी किट का वितरण 75।
  • ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वीबी जी रामजी योजना, जल संसाधन विभाग द्वारा वंदे गंगा संरक्षण अभियान का प्रचार-प्रसार एवं नहरों की मरम्मत के लिए चिन्हिनीकरण।
  • उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजना के 28 आवेदन तैयार।
  • ऊर्जा विभाग द्वारा पीएम सूर्य घर योजना के 22 पंजीकरण।
  • राजस्व विभाग द्वारा 3 खातों का विभाजन कर किसानों को लाभन्वित किया गया।
Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story