भुसावर सरकारी अस्पताल में चोरी की वारदातें जारी, कार्मिक की साइकिल चोरी से हड़कंप
भुसावर सरकारी अस्पताल परिसर में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। मंगलवार को कार्मिक की साइकिल चोरी होने से सुरक्षा पर सवाल उठे हैं।

भुसावर कस्बा स्थित राजकीय सामुदायिक अस्पताल परिसर में जेब कटी, बाइक चोरी और साइकिल चोरी की लगातार हो रही वारदातों से अस्पताल आने वाले मरीज एवं कार्मिक परेशान हैं। अज्ञात चोर सरकारी अस्पताल के एक कार्मिक की साइकिल चोरी कर ले गए। इससे पूर्व भी अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं।
ताज्जुब की बात यह है कि कस्बा के इस सरकारी अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। अस्पताल परिसर से हो रही चोरी की वारदातों के कारण अस्पताल कार्मिकों एवं दुपहिया वाहनों से आने वाले मरीजों में भय व्याप्त है।
मंगलवार को कस्बा के इस सरकारी अस्पताल में मुख्यमंत्री निशुल्क दवाई वितरण केंद्र डी डी सी में दवाई वितरण हेल्पर गांव निवासी गोविन्द पुरा किरावली गिरधारी शर्मा अपनी साइकिल दवाई वितरण केंद्र के टीन शेड में रखकर मरीजों को दवाई देने के कार्य में जुट गए।
जब गिरधारी शर्मा अपना कार्य पूरा कर घर जाने लगे तो जिस स्थान पर उन्होंने साइकिल रखी थी, वहां साइकिल नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन साइकिल का कहीं पता नहीं चला। दवाई वितरण केंद्र के पास टीन शेड में रखी साइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर रफू चक्कर हो गया।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई है। अस्पताल परिसर में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से अस्पताल कार्मिकों और मरीजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
