भुसावर के घाटरी गांव में अवैध क्रेशरों और अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रशासन से लगातार मांग के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने गांव के मंदिर पर शांतिपूर्ण तरीके से यह आंदोलन शुरू किया है। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने ‘न्याय दो या मार दो’ के नारे लगाए और प्रशासन पर मामले में मिलीभगत के आरोप भी लगाए हैं।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्यौदान सिंह और अन्य ग्रामीणों ने बताया कि घाटरी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक क्रेशर नियम विरुद्ध संचालित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध ब्लास्टिंग और खुदाई के कारण उनके घरों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वर्ष 2015 में तत्कालीन जिला कलेक्टर से क्रेशरों को बंद कराने की मांग की गई थी। इसके बाद एक कमेटी का गठन किया गया था, जिसने दो दर्जन क्रेशरों की जांच की थी।

ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन उपखंड अधिकारी ने कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर इन क्रेशरों को नियम विरुद्ध पाए जाने पर बंद करने की सिफारिश की थी, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले भी वे इस मामले को लेकर पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। उस समय प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन मांगों पर अमल नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में हर तीसरे घर में सिलिकोसिस बीमारी का मरीज है और कई महिलाएं विधवा हो चुकी हैं। उनका कहना है कि क्रेशरों के कारण खेती भी नष्ट हो रही है।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक अवैध क्रेशरों और अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story