भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने, गौचर बोर्ड गठित करने तथा गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर समस्त श्रद्धालुओं, सनातन धर्मप्रेमियों और भक्त मण्डलों के संयुक्त तत्वावधान में 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 10:00 बजे विशाल जन जागरण यात्रा रैली निकाली जाएगी। यह रैली कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित पारवाले हनुमानजी महाराज मन्दिर परिसर से प्रारम्भ होकर मुख्य मार्गों से गुजरते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचेगी, जहां ज्ञापन सौंपा जाएगा।

आयोजकों के अनुसार गौ सम्मान आह्वान अभियान किसी एक संस्था अथवा संगठन का निजी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समस्त सनातन धर्मप्रेमियों और भारत के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गौमाता सनातन संस्कृति की आधारशिला है और उसके संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को एकजुट होना आवश्यक है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अप्रैल सोमवार को सुबह 10 बजे हिन्डोन सड़क मार्ग स्थित बस स्टैण्ड के पास पारवाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में समस्त ब्रजवासी, ग्वाल बाल और गौ भक्त एकत्रित होंगे। यहीं से मधुर संकीर्तन के साथ गौ माता और नन्दी महाराज के नेतृत्व में जन जागरण यात्रा प्रारम्भ होगी, जो पोस्ट ऑफिस, अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सड़क मार्ग से होते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुंचेगी।

उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर राज्य सरकार, भारत सरकार एवं महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसमें गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने, राज्य स्तरीय गौचर विकास बोर्ड गठित करने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने तथा गौ संरक्षण के कठोर कानून बनाने की मांग की जाएगी। यह आयोजन गौ संरक्षण और सनातन सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को लेकर व्यापक जन समर्थन जुटाने का प्रयास माना जा रहा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story