भुसावर में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रमदान, रामधुन और सर्वधर्म प्रार्थना से दिया स्वच्छता संदेश
भुसावर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर श्रमदान, प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि, रामधुन और सर्वधर्म प्रार्थना हुई। विभिन्न विद्यालयों में भी महापुरुषों की जयंती मनाई गई।

तस्वीर में एक व्यक्ति भुसावर के रघुनाथ जनहितकारी ट्रस्ट परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नजर आ रहा है।
भुसावर। कस्बा भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भुसावर उपखंड अधिकारी कार्यालय में श्रमदान कर महापुरुषों को याद किया गया और स्वच्छता का संदेश दिया गया।
उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा और नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश तिवारी ने कर्मचारियों के साथ कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की। इस दौरान सभी को स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कस्बे के रघुनाथ जनहितकारी ट्रस्ट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, अमर शहीद रमेश स्वामी, प्रसिद्ध पहलवान बंसीलाल पांडे सहित विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इसके बाद सभी कर्मचारी एक स्थान पर बैठे और रामधुन का गायन करते हुए सर्वधर्म प्रार्थना की।
कस्बा भुसावर के पीएम श्री श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य धर्मसिंह मीणा, बालिका विद्यालय में ममता मीणा, राजकीय विद्यालय हिंगोटा में प्रधानाचार्य रोशनलाल पहाडिया, चैंटोली राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य दशरथ शर्मा, राजकीय विद्यालय बारौली में प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह भण्डारी, जीबी महाविद्यालय में दिनेश अवस्थी, चेतन और सुलभ विद्यालय में श्याममोहन शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई गई।
भुसावर और आसपास के ग्रामीण अंचल में आयोजित इन कार्यक्रमों में श्रमदान, महापुरुषों को पुष्पांजलि, रामधुन और सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
