भुसावर। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओं के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में आज राधाकृष्ण धर्मशाला में 21वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी राजेंद्र गर्ग व निशांक सोनी के नेतृत्व में 73 रोगियों का पंजीयन कर उनके नेत्रों की जांच की गई।

निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में सेवा का संकल्प

शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी व अध्यक्ष मनीष मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भुसावर क्षेत्र में कोई व्यक्ति मोतियाबिन्द ग्रसित नहीं रहने के उद्देश्य को लेकर प्रांतीय नेत्र चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी के मार्गदर्शन में स्थानीय सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में यह 21वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया।

विशेषज्ञ टीम द्वारा जांच एवं ऑपरेशन हेतु रवानगी

शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल की नेत्र चिकित्सक डा. तान्या व चिकित्सकीय टीम सिमरन, रमनप्रीत कौर, तनुश्री, दीपक वर्मा व इंचार्ज शुभम द्वारा नेत्रों की समस्या से ग्रसित 73 रोगियों की जांच की गई, जिनमें 24 रोगी मोतियाबिन्द ग्रसित पाये गए। मोतियाबिन्दग्रस्त रोगियों को आधुनिक तकनीक द्वारा निःशुल्क माेतियाबिन्द आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया और आंखों की समस्या से ग्रस्त दो दर्जन रोगियों को निःशुल्क आई ड्रॉप भी दी गई।

पूर्व में हुए ऑपरेशनों का विजन टेस्ट और आगामी सुविधाएं

शिविर प्रभारी दिलीप सिंघल व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि शिविर में गत शिविर के अंतर्गत आपरेशन हुए 25 रोगियों के विजन की जांच कर निःशुल्क चश्में भी दिए गए। शाखा सदस्य हेमन्त पाण्डेय ने बताया कि आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किए गए राेगियों के भोजन, आवास एवं परिवहन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी तथा उन्हें निःशुल्क दवाईयां व चश्मे भी दिए जाएंगे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story