भुसावर - भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से अन्य संस्थाओ के सहयोग से कस्बे की सेठो की हवेली निवासी निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में आज राधाकृष्ण धर्मशाला में 20वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैन्स प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया गया।

पंजीयन एवं मुख्य नेतृत्व

  • शिविर में रजिस्ट्रेशन प्रभारी राजेंद्र गर्ग व लवकेश सैनी के नेतृत्व में 107 रोगियों का पंजीयन कर उनके नेत्रों की जांच की गई।
  • शाखा संयोजक सम्पर्क नीरज शर्मा व संयोजक सेवा ताराचंद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से भुसावर क्षेत्र में कोई व्यक्ति मोतियाबिन्द ग्रसित नहीं रहने के उद्देश्य को लेकर प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल एवं शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी व शेरसिंह सैनी के मार्गदर्शन तथा शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल की अध्यक्षता में यह शिविर लगाया गया।

चिकित्सकीय टीम और जांच परिणाम

शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के नेत्र चिकित्सक डा. राजेन्द्र व चिकित्सकीय टीम रंजीता, अर्शदीप काैर, विजय, राहुल चौधरी व इंचार्ज रमेश द्वारा नेत्रों की समस्या से ग्रसित 107 रोगियों की जांच की गई।

  • कुल जांच: 107 रोगी
  • मोतियाबिन्द ग्रसित: 25 रोगी

निशुल्क सुविधाएं एवं आगामी शिविर

शिविर प्रभारी दिलीप सिंघल व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि: "मोतियाबिन्दग्रस्त रोगियों को आधुनिक तकनीक द्वारा निःशुल्क माेतियाबिन्द आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया और आंखों की समस्या से ग्रस्त अन्य रोगियों को निःशुल्क आई ड्रॉप भी दी गई।"

"शिविर में गत शिविर के अंतर्गत आपरेशन हुए 45 रोगियों के विजन की जांच कर निःशुल्क चश्में भी दिए गए। आपरेशन के लिए जयपुर रवाना किए गए राेगियों के भोजन, आवास एवं परिवहन की सुविधा भी निःशुल्क रहेगी तथा उन्हें निःशुल्क दवाईयां व चश्मे भी दिए जाएंगे।"

आगामी शिविर 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

सेवा का गौरवशाली इतिहास और सहयोगी

गौरतलब है कि शाखा की ओर से लगाए गए गत 19 शिविरों में 1578 रोगियों की जांच कर 585 रोगियों के निःशुल्क मोतियाबिन्द आपरेशन करवाए जाकर उन्हें नेत्र ज्योति दिलाई जा चुकी है।

शिविर में शाखा के निम्नलिखित सदस्यों का विशेष सहयोग रहा:

  • चंद्रप्रकाश आर्य
  • निशांक सोनी
  • शेरसिंह सैनी
  • अमित सिंघल
  • कृष्ण कुमार शर्मा
  • बृजेश जिंदल
  • रमेश आदि
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story