भुसावर। उपखंड के निकटवर्ती ग्राम रणधीरगढ़ में अज्ञात कारणों से एक छप्परपोश आवास में अचानक लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई है। इस हृदयविदारक घटना में आग की चपेट में आने से एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य भैंस बुरी तरह झुलस गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रणधीरगढ़ निवासी शाहिद पुत्र शरबती के छप्परपोश रिहायशी मकान में अचानक लपटें उठने लगीं, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

घटना की सूचना तत्काल भुसावर थाना पुलिस को दी गई, जहां से दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकलकर्मी नवल हरसाना ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकलकर्मी योगेन्द्र और लोकेश सैनी तत्काल दमकल के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई जाती, तब तक एक मवेशी दम तोड़ चुका था और घर का सामान जलकर राख हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन करते हुए मामले की विस्तृत जानकारी जुटाई है। इस अग्निकांड से पीड़ित परिवार को बड़ा आर्थिक आघात लगा है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story