तहसीलदार का महत्वपूर्ण निर्देश

भुसावर- भुसावर तहसील क्षेत्र के समस्त काश्तकारों से फार्मर आईडी बनवाने को लेकर अपील की गई है। तहसीलदार अभयराज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार "जिन किसानों ने अभी तक फार्मर रजिस्ट्री (फार्मर आईडी) नहीं बनवाई है, उन्हें फसल खराबे की राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।"

योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित

  • ऐसे किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी 22वीं किस्त के भुगतान से भी वंचित रह सकते हैं।
  • पूर्व में कस्बा भुसावर के किसानों की एलजी कोड के अभाव में फार्मर आईडी नहीं बन पा रही थी।
  • अब एलजी कोड अपडेट होने के बाद शहरी क्षेत्र भुसावर के किसानों की आईडी भी बनाई जा रही है।

आईडी बनवाने की प्रक्रिया

अतः तहसील क्षेत्र के सभी काश्तकार, जिन्होंने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवाई है, वे अपने संबंधित पटवारी से संपर्क कर यथाशीघ्र फार्मर आईडी बनवाएं, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। वहीं फार्मर आईडी ई-मित्र के माध्यम से भी बनवाई जा सकती है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story