भुसावर नगरपालिका में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी तबादला सूची के तहत राजेश कुमार शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे नगरपालिका सीकरी में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

पदभार ग्रहण करने की सूचना मिलते ही क्षेत्र के लोग नगरपालिका पहुंचे और नवनियुक्त अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उन्हें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। समस्याओं की जानकारी मिलने के बाद ईओ शर्मा ने तत्काल नगरपालिका स्टाफ के साथ चर्चा कर स्थिति को समझा और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

मीडिया से बातचीत में अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने कहा कि सभी के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को खराब पड़ी रोड लाइटों को शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश भी दिए।

इसी दौरान भुसावर में संचालित भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी ईओ राजेश कुमार शर्मा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य बाजार सहित कस्बे में बंद पड़ी रोड लाइटों तथा खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करवाने की मांग रखी। इस पर ईओ राजेश कुमार शर्मा ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story