भुसावर (भरतपुर)। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर में वर्षों से अनवरत चली आ रही गौरवशाली परंपरा इस वर्ष भी पूरी भव्यता के साथ जीवंत होने जा रही है। चैत्र नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर महागौरी के स्वरूप में मां ज्वाला देवी की भव्य शोभायात्रा और 'मां का झंडा' निकाला जाएगा, जिसमें मां भगवती को आकर्षक झांकियों और बैंड-बाजे की सुमधुर धुनों के बीच नगर भ्रमण कराया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर समस्त श्रद्धालु, मां भगवती भक्त मंडल और सनातन धर्म प्रेमी अपनी हाजिरी लगाने हेतु पूर्ण उत्साह के साथ तैयार हो चुके हैं।

शैतान पाड़ा स्थित देवी मां मंदिर के पुजारी कन्हैया लाल सैनी एवं हरीश सैनी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 26 मार्च, गुरुवार को दुर्गा अष्टमी के विशिष्ट अवसर पर पुरानी परंपराओं का निर्वहन करते हुए मंदिर प्रांगण से माता की सवारी और ध्वज यात्रा का शुभारंभ होगा। यह शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों, जिनमें मुख्य बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, पुरानी अनाज मंडी, कानूनगो मोहल्ला और चौर का मंदिर शामिल हैं, से गुजरती हुई राजकीय जगन्नाथ पहाड़िया माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पहुंचेगी।

खेल मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु और सनातन धर्म प्रेमी भजनों के माध्यम से मां ज्वाला देवी को रिझाएंगे और परिवार में सुख-शांति, समृद्धि एवं संपूर्ण क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामना मांगते हुए अपनी हाजिरी लगाएंगे। शोभायात्रा के मार्ग में स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आए भक्तों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था, पुष्प वर्षा और माता की आरती उतारकर अपनी अरदास लगाई जाएगी। इस धार्मिक यात्रा का विधिवत समापन पुनः शैतान पाड़ा देवी मां मंदिर प्रांगण में महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ संपन्न होगा।

सुरक्षा के दृष्टिगत, प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। शोभायात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी निगरानी रखने के लिए पुलिस प्रशासन की विशेष तैनाती रहेगी। वहीं, आयोजन के साथ-साथ अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क के समीप एक दिवसीय मेले का भी आकर्षण रहेगा, जिसके लिए व्यापारियों और झूला संचालकों ने अपनी अस्थाई दुकानें सजाना प्रारंभ कर दिया है। यह आयोजन न केवल भुसावर की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र की अटूट आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का भी प्रतीक है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story