घटना का विवरण और ग्रामीणों की मांग

"भुसावर- कस्बा भुसावर के अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में बना सामुदायिक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसे लेकर कस्बा भुसावर के लोगों ने उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पहुॅचकर ज्ञापन दिया और जर्जर सामुदायिक भवन को जमींदोज करवाने को लेकर मांग की।"

ज्ञापन देने वाले मुख्य सदस्य

कस्बा भुसावर निवासी स्वामी परिवार के सदस्य और अन्य लोग ज्ञापन देने पहुंचे:

वीरेन्द्र स्वामी

सुनील स्वामी

अनिल स्वामी

सहित कस्बा निवासी लोग

भवन का इतिहास और वर्तमान स्थिति

"ज्ञापन में बताया है कि अमर शहीद रमेश स्वामी पार्क में कई बर्षो पूर्व विधायक निधि से एक सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया गया था। जिसमें सर्वसमाज के कार्यक्रम हुआ करते थे। लेकिन आज सामुदायिक भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त और जीर्ण शीर्ण अवस्था में हो गया है।"

बलिदान दिवस पर टला बड़ा हादसा

"5 फरवरी 2026 को जब बलिदान दिवस मनाया जा रहा था तब भी सामुदायिक भवन की जीर्ण शीर्ण छत से मलवा गिरने लग गया। लेकिन गनीमत रही किसी को कोई जनहानि नही हुई।"


Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story