भुसावर न्यायालय में आयोजित हुई वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत
सिविल न्यायाधीश शशिकांत गुप्ता की अध्यक्षता में 118 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण कर 32.60 लाख रुपये से अधिक के अवार्ड पारित किए गए।

भुसावर मुख्यालय स्थित न्यायालय में वर्ष 2026 की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया गया। लोक अदालत की भावना के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में पक्षकारान के मध्य आपसी समझाइस के माध्यम से प्री-लिटिगेशन, रिवेन्यू एवं फौजदारी व सिविल मुकदमों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।
प्रकरणों के निस्तारण का विवरण
इस राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान न्यायालय में लंबित कुल 51 प्रकरणों का जरिए राजीनामा से निस्तारण हुआ। इसके साथ ही, राज्य सरकार द्वारा आबकारी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले 10 प्रकरणों को वापस लिए जाने से कुल 61 प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया गया। रेवेन्यू विभाग से संबंधित 36 प्रकरणों एवं बैंक रिकवरी के कुल 21 प्रकरणों को भी सुलझाया गया।
उक्त लोक अदालत में कुल 118 प्रकरणों का जरिए राजीनामा निस्तारण किया जाकर कुल 32,60,800 रुपये का अवार्ड पारित किया गया। यह उपलब्धि न्यायिक प्रक्रिया में आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
उपस्थिति एवं भागीदारी
इस महत्वपूर्ण अवसर पर शशिकांत गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय लोक अदालत (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट भुसावर) और प्रकाश चंद अधिवक्ता (सदस्य राष्ट्रीय लोक अदालत) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। न्यायालय परिसर के वरिष्ठ अधिवक्ता गण रमेश चंद्र पांडे, धनेंद्र पांडे, छोटे लाल मीणा, और धर्मेंद्र शर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
न्यायिक कर्मचारियों में गोविंद सिंह रीडर, जितेंद्र कुमार उपाध्याय फौजदारी लिपिक, राजेंद्र कुमार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और जगदीश प्रसाद दीवानी लिपिक सहित बैंक के अधिकारी-कर्मचारी, रेवेन्यू विभाग के कर्मचारी एवं विभिन्न पक्षकारान इस आयोजन के साक्षी बने।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
