भरतपुर जिले के ऐतिहासिक कस्बे भुसावर में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्य पद को लेकर बुधवार, 22 अप्रैल को न्यायालय परिसर में सुबह 08 बजे से सायं 05 बजे तक मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। बस स्टैंड हिंडौन सड़क मार्ग स्थित न्यायालय परिसर में आयोजित इस चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल 38 मतदाताओं में से 37 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जबकि एक मतदाता अनुपस्थित रहा। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी पहचान के लिए बार काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा जारी पहचान पत्र, अभिभाषक संघ का आईडी कार्ड, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड में से किसी एक दस्तावेज को प्रस्तुत किया।

अभिभाषक संघ अध्यक्ष नवीन कुमार पाण्डेय और सचिव उदयभान मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निगरानी ऑब्जर्वर सिविल न्यायाधीश श्री शशिकान्त गुप्ता तथा को-ऑब्जर्वर उपखण्ड अधिकारी राधेश्याम मीणा द्वारा की गई। मतदान कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पोलिंग अधिकारी एडवोकेट विनोद कुमार शर्मा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी नितिन पाण्डेय, रीडर ग्रैड थर्ड पंकज शर्मा तथा सहायक कर्मचारी तोताराम और अनिल चौधरी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

पूरी प्रक्रिया विधिसम्मत ढंग से सम्पन्न हुई, जिसमें अधिवक्ताओं की भागीदारी और प्रशासनिक निगरानी ने चुनाव की पारदर्शिता और निष्पक्षता को सुनिश्चित किया।

Pooran Prakash Bansal, Deeg

Pooran Prakash Bansal, Deeg

नाम: पूरण प्रकाश बंसल

पद: पत्रकार (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: डीग जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): जिला समाचार, क्राइम (अपराध), प्रशासन, और स्वास्थ्य

परिचय 

पूरण प्रकाश बंसल राजस्थान के डीग जिले के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल' समाचार पत्र में एक पत्रकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पूरण जी डीग जिले और उसके आसपास के क्षेत्रों से जिला स्तरीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, स्वास्थ्य व्यवस्था और आपराधिक मामलों (क्राइम) की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाना और खबरों को पूरी प्रामाणिकता के साथ पेश करना उनकी पत्रकारिता की पहचान है।

पत्रकारिता का लंबा अनुभव (Work Experience)

पूरण प्रकाश बंसल जी को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशकों से भी अधिक (साल 2004 से) का एक व्यापक और समृद्ध अनुभव है। अपने इस लंबे सफर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े समाचार पत्रों के साथ काम किया है:

  • दैनिक जागरण: पत्रकारिता क्षेत्र में लंबा और जमीनी अनुभव।

  • राजदूत: वरिष्ठ स्तर पर समाचार कवरेज का अनुभव।

  • प्रातः काल: साल 2022 से लगातार 'प्रातः काल' के साथ जुड़कर डीग जिले की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी माध्यमिक शिक्षा (10वीं पास) पूरी की है। साल 2004 से लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण डीग जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर उनका जमीनी अनुभव किसी भी बड़ी डिग्री से कहीं अधिक मजबूत है।

Next Story