भुसावर: नवनिर्वाचित पार्षद योगेश जाटव का स्वागत, वार्ड विकास पर चर्चा
भरतपुर के भुसावर में वार्ड 11 के पार्षद योगेश जाटव के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित, स्थानीय लोगों संग विकास कार्यों की रूपरेखा तय।

तस्वीर में भुसावर में नवनिर्वाचित पार्षद योगेश जाटव और स्थानीय लोग साफा पहने खड़े हैं।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर में नगरपालिका के वार्ड नम्बर 11 के नवनिर्वाचित पार्षद योगेश जाटव सीरका नंगला एवं पूर्व पार्षद मोहरसिंह जाटव के दीवली सड़क मार्ग स्थित कॉलोनी में पहुंचने पर स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के आमजन के साथ विभिन्न इकाइयों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वहीं वार्ड नम्बर 07 में वार्डवासियों सहित जाटव समाज के जिला मंत्री तुलसीराम ठेकेदार एवं पूर्व पार्षद अमर सिंह जाटव ने नवनिर्वाचित पार्षद योगेश जाटव का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
इस दौरान नगर पालिका भुसावर के नवनिर्वाचित वार्ड नम्बर 11 के पार्षद योगेश जाटव से वार्ड के विकास को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में वार्डवासियों और समाज के लोगों ने वार्ड से जुड़े विकास के विषयों पर बातचीत की। नवनिर्वाचित पार्षद के स्वागत-अभिनंदन के साथ वार्ड के विकास को लेकर हुई चर्चा कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रही।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
