भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शुमार भुसावर तहसील उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीवली के अंतर्गत ग्राम बौंराज में रविवार को सतर्कता दिवस के अवसर पर सामाजिक चेतना का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया गया। मॉडल एवं आदर्श बालहितेषी ग्राम पंचायत दीवली के ग्राम बौंराज स्थित कुट्टी वाले मंदिर परिसर में आयोजित एक प्रेरक कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया। ग्राम पंचायत सरपंच एवं प्रशासक सुश्री भाग्यश्री जगदीश मीणा के नेतृत्व तथा 'जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस' के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को बाल अधिकारों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

अक्षय तृतीया के अबूझ सावे से पूर्व आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरपंच भाग्यश्री मीणा ने दो टूक शब्दों में कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस दौरान मंदिर परिसर में कैंडल जलाकर और बैनर प्रदर्शित कर ग्रामीणों ने पूरी निष्ठा के साथ यह संकल्प लिया कि वे न तो स्वयं बाल विवाह करेंगे और न ही अपने आस-पड़ोस या रिश्तेदारी में ऐसा होने देंगे। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य श्री जगदीश मीणा, प्रयत्न संस्था की प्रोजेक्ट मैनेजर शालू, पंचायत फैसिलिटेटर इंद्रजीत, भानु कुमारी, ईश्वर सिंह और संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

ईश्वर को साक्षी मानकर ली गई इस शपथ में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि वे अपने पड़ोस और रिश्तेदारों में 18 वर्ष से कम उम्र की बेटी और 21 वर्ष से कम उम्र के बेटे की शादी नहीं होने देंगे। यदि कहीं ऐसा मामला पाया जाता है, तो ग्रामीण उसे रोकने का पूर्ण प्रयास करेंगे और हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचित कर बाल विवाह रुकवाएंगे। ग्रामीणों ने अपनी पंचायत को बाल विवाह मुक्त रखने, बच्चों को अनिवार्य रूप से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के लिए भेजने तथा ग्राम पंचायत को 'क्लीन एंड ग्रीन' बनाए रखने का भी संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एक सशक्त प्रहार है, बल्कि आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य की दिशा में एक ठोस कदम भी साबित होगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story