कस्बा भुसावर के छौंकरवाड़ा सड़क मार्ग पर विद्यापीठ कॉलोनी के पास जगह-जगह से क्षतिग्रस्त सड़क लगातार दुर्घटनाओं को न्यौता देती नजर आ रही है। यह स्थिति स्टेट मेगा हाईवे 45 छौंकरवाड़ा सड़क मार्ग पर बनी हुई है, जहां सड़क की जर्जर हालत से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार इस मार्ग का निर्माण आरएसआरडीसी कंपनी द्वारा किया गया है, जो टोल वसूली का कार्य तो बखूबी कर रही है, लेकिन सड़क के कई स्थानों पर हुए गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि टोल वसूली करने वाली कंपनी को सड़क की जर्जर स्थिति दिखाई नहीं दे रही है, जबकि इसी मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक और राहगीर लगातार हादसों का शिकार हो रहे हैं।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्यापीठ कॉलोनी के पास क्षतिग्रस्त सड़क पर पिछले कुछ दिनों के भीतर आधा दर्जन से अधिक वाहन चालक एवं राहगीर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से इस सड़क की मरम्मत या सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सड़क की लगातार बिगड़ती स्थिति और बढ़ते हादसों ने स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ा दी है। यह मार्ग अब यात्रियों के लिए सुरक्षित न होकर जोखिम भरा साबित हो रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका और अधिक गहराती जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story