भुसावर: छोकर बाड़ा कला में रक्तदान शिविर आयोजित, 19 यूनिट रक्त संग्रहित
विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत सीएचसी पर आयोजित शिविर में युवाओं और मेडिकल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

तस्वीर में छोकर बाड़ा कला सीएचसी पर महिला अस्पताल बेड पर लेटकर रक्तदान कर रही है।
भुसावर उपखंड के गांव छोकर बाड़ा कला स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। शिविर में आरबीएम अस्पताल भरतपुर की टीम ने कुल 19 यूनिट रक्त संग्रहित किया।
छोकर बाड़ा कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि एनएच-21 जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छोकर बाड़ा कला में राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन भरतपुर के राज बहादुर मेमोरियल अस्पताल एवं एसजीपी मेडिकल कॉलेज के सौजन्य से हुआ।
शिविर का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भरतपुर डॉ. बी.एल. मीणा तथा सीएचसी प्रभारी डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने किया। रक्तदान शिविर में गांव छोकर बाड़ा कला तथा आसपास के ग्रामीण युवाओं के साथ मेडिकल स्टाफ के कार्मिकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 19 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
डॉ. पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में संग्रहित 19 यूनिट रक्त को आरबीएम अस्पताल भरतपुर के एलटी के माध्यम से भरतपुर ब्लड बैंक भेजा गया। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को आरबीएम अस्पताल की ओर से प्रशस्ति पत्र मिलने पर उन्हें प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।
शिविर के आयोजन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश मीणा, नर्सिंग अधिकारी देवेंद्र सिंह, एलटी प्रेमसिंह, अमित सेनी सहित मेडिकल स्टाफ का सहयोग रहा। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में 19 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
