भुसावर। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भुसावर में एक्सरे प्रिंटर मशीन पिछले कई महीनों से खराब पड़ी है। इसके चलते मरीजों को एक्सरे की प्रिंटेड रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है और उन्हें मोबाइल से एक्सरे की तस्वीर खींचकर चिकित्सकों को दिखानी पड़ रही है। प्रिंटर की खराबी से मरीजों के साथ चिकित्सकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, कस्बा भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपये की एक्सरे मशीन स्थापित की गई है। हालांकि, पिछले कई महीनों से मशीन का प्रिंटर खराब होने के कारण मरीजों को एक्सरे की प्रिंट नहीं मिल रही है। ऐसे में मरीज एक्सरे की तस्वीर अपने मोबाइल फोन में खींचकर चिकित्सकों को दिखाने के लिए मजबूर हैं।

एक्सरे की प्रिंट उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को जांच रिपोर्ट दिखाने में परेशानी हो रही है। वहीं, चिकित्सकों को भी मोबाइल में खींची गई एक्सरे की तस्वीर देखकर मरीजों का उपचार करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि एक्सरे प्रिंटर खराब होने की समस्या से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। नया प्रिंटर मंगवाने के लिए डिमाण्ड भी भेज दी गई है। उन्होंने जल्द ही समस्या का समाधान होने की बात कही।

ऐसे में अब मरीजों को एक्सरे की प्रिंटेड रिपोर्ट मिलने और इस समस्या से राहत के लिए नए प्रिंटर की उपलब्धता का इंतजार है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story