भुसावर (विष्णु कुमार)। हमारा भारत देश आध्यात्मिक प्रधान देश है जिसकी सभ्यता और संस्कृति बहुत ही श्रेष्ठ है। यह श्रेष्ठ सभ्यता और संस्कृति हमारे त्यौहारों में झलकती है। ऐसा ही त्यौहार है नवरात्रि पर्व का। जब संसार में अज्ञानता की रात्रि छा जाती है तो ऐसे समय पर परमात्मा भी संसार में शक्तियों की उत्पत्ति करते हैं जिससे अंधकार की अज्ञानता समाप्त हो जाती है और मनुष्य के जीवन में ज्ञान का प्रकाश फैलता है। इसी शक्ति उपासना के पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होंगें और इसी दिन नवसम्वत्सर 2083 भी आरम्भ होंगा, जिसका नाम रौद्र रहेगा। 8 दिन का यह शक्ति उपासना का चैत्र नवरात्रि पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और मां का आगमन

विद्वान पण्डित पुष्पेन्द्र मिश्रा, महेश नवारिया ववलू शर्मा और राघवेन्द्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि "चैत्र नवरात्रि पर्व 19 मार्च को घट स्थापना का श्रेष्ठ मुहुर्त शुभ चौघड़िया के अनुसार सुबह 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इसी दौरान श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी, भक्त मण्डल के सदस्य घट स्थापना कर सकते हैं।" पण्डितों ने आगे बताया कि "इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी में सवार होकर भक्तों के कष्टों का निवारण करने आयेंगी। मां दुर्गा का पालकी में सवार होकर आने से सुख समृद्धि, शुभ कल्याण और शांति का प्रतीक माना जाता है।"

तिथियों का गणित और राम नवमी का विशेष संयोग

पंचांग के अनुसार 25 मार्च को दोपहर 01 बजकर 51 मिनट से 26 मार्च की सुबह 11 बजकर 49 मिनट तक अष्टमी रहेगी। यद्यपि शुभ कार्य करने के लिए सुर्योदय की तिथि मान्य होती है, लेकिन भगवान श्री राम का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी को दोपहर 12 बजे हुआ था, इसलिए 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 50 मिनट से 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 07 मिनट तक नवमी है। इसी क्रम में 26 मार्च गुरुवार को कस्बे के हिंडौन सड़क मार्ग स्थित प्राचीन कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर परिसर में भगवान श्री राम जन्मोत्सव कार्यक्रम धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा।

कोठी वाले हनुमानजी मंदिर में भव्य आयोजन और शोभायात्रा

कोठी वाले हनुमानजी मन्दिर के पुजारी रोहित शर्मा डव्वू जती ने बताया कि "भगवान श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन का शुभारम्भ हनुमानजी भक्त मण्डल एवं जन सहयोग से हनुमानजी को चोला चढ़ाकर फूल बंगला झांकी सजाते हुए होगा।" सुबह 09 बजे विश्व कल्याण की भावना को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा हवन यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जाएंगी और ठीक 12 बजे राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके पश्चात देर सायं काल 04 बजे बैण्ड बाजों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर मनमोहक आकर्षक सजीव झांकियो के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वर्तमान में समस्त श्रद्धालु, सनातन धर्म प्रेमी और कार्यकर्ता अपनी-अपनी श्रद्धा के अनुसार भक्ति भाव से इस कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story