भुसावर। Bhusawar क्षेत्र सहित Bharatpur जिले की वैर-भुसावर विधानसभा क्षेत्र में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास गणना का कार्य तेजी से जारी है। इस चरण में मकानों की गणना रसोई को आधार मानकर की जा रही है। एक ही भवन में अलग-अलग रसोई संचालित होने की स्थिति में उन्हें अलग मकान के रूप में दर्ज किया जा रहा है।

सुपरवाइजर मोहनसिंह तथा प्रगणक गौरव कुमार गर्ग, श्रीमती जीतू पहाड़िया और हेमन्त कुमार मित्तल ने बताया कि उनके क्षेत्र में नजरी नक्शा एवं हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। सर्वे के दौरान प्रत्येक मकान और परिवार से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्रित की जा रही है।

प्रगणकों के अनुसार जनगणना प्रक्रिया के तहत भवन संख्या, मकान की स्थिति, बिजली, पेयजल स्रोत, कम्प्यूटर, वाहन, टीवी, मोबाइल, एलपीजी गैस सहित कुल 34 बिंदुओं पर घर-घर जाकर नागरिकों से जानकारी ली जा रही है। यह पूरा कार्य डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है, जिससे आंकड़ों का संकलन अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संभव हो सके।

डोर-टू-डोर सर्वे के तहत प्रगणक लगातार घरों तक पहुंच रहे हैं और ऑनलाइन माध्यम से जानकारी दर्ज कर रहे हैं। प्रशासनिक स्तर पर इस प्रक्रिया को जनगणना 2027 की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र की आवासीय और सामाजिक स्थिति का सटीक आंकलन तैयार किया जा सकेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story