भुसावर: छौंकरवाडा कलां में पशुओं के बाड़े में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
छौंकरवाडा कलां में धर्मेंद्र जाट के बाड़े में अज्ञात कारणों से आग लगने से पाटोर टूटी और संदूक में रखा सामान जल गया, ग्रामीणों और दमकल ने पशुओं को सुरक्षित बचाया।

भुसावर के छौंकरवाडा कलां गांव में पीड़ित धर्मेंद्र के पशु बाड़े में लगी आग के बाद मौके का निरीक्षण करतीं हल्का पटवारी ज्योती गुप्ता और उपस्थित ग्रामीण।
भुसावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत छौंकरवाडा कलां में एक जने के पाटौरनुमा पशुओं के बाड़े में अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आगजनी से पीड़ित धर्मेन्द्र पुत्र स्व. प्रकाश जाट के बाबूरा पट्टी स्थित मंदिर के पास पशुओं के बाड़े में यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत की हल्का पटवारी ज्योती गुप्ता ने आगजनी की घटना का मौका निरीक्षण किया।
भारी नुकसान और पशुओं का बचाव
आगजनी की इस घटना में तीन गै धनुष की पाटोर टूट गई। राहत की बात यह रही कि "उसमें बंधे हुए दो गाय, एक भैंस एवं बछड़ा बाल-बाल बच गए।" हालांकि, नुकसान काफी अधिक हुआ है क्योंकि पाटोर के अंदर रखी हुई लोहे की संदूक के अंदर रखा हुआ घरेलू सामान जल कर राख हो गया।
ग्रामीणों का संघर्ष और बिजली आपूर्ति
शुरुआत में ग्रामीणों द्वारा बाल्टी एवं बड़ी कैनों के माध्यम से आग बुझाने का प्रयास किया गया, जो कि विफल रहा। इसके बाद ग्रामीणों ने बिजली की सप्लाई को सुचारू करवाकर निजी डीपबोर से पानी सप्लाई करके आगजनी की घटना पर अंकुश लगाने का प्रयास किया।
दमकल विभाग की कार्रवाई
इसी बीच समाजसेवी बबलू चौधरी द्वारा उपखंड मुख्यालय पर खड़ी दमकल की गाड़ी के लिए फोन किया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुँचे दमकल कर्मी नवल हरसाना, फायरमैन लोकेश कुमार एवं उनकी टीम के प्रयासों से आग की घटना पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। दमकल और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयासों से जब आग बुझी, तब जाकर ग्रामीणों ने चैन की सांस ली।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
