भुसावर। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से गुरुवार सांय कस्बे के बरपाडा स्थित निजी भवन में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शाखा की अनिता सिंघल व पूनम अग्रवाल को महिला सहभागिता प्रभार सौंपा गया।

नवीन दायित्वों की घोषणा और नेतृत्व

शाखा की वरिष्ठ सदस्या वीना तारा गोयल व जीतू विजय पहाडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की बैठक का आयोजन प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी व शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा के नेतृत्व में बरपाडा स्थित निजी भवन में किया गया। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए शाखा गतिविधि महिला सहभागिता का अनिता दिलीप सिंघल को संयोजिका एवं पूनम पवन अग्रवाल को सह संयोजिका का दायित्व दिया जाकर प्रभार सौंपा गया। इस अवसर पर महिला सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और कस्बे में महिला सहभागिता के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने पर प्रस्ताव लिया गया।

विभागीय संयोजकों की नियुक्ति और सहभागिता

शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि प्रांत के निर्देशानुसार इस सत्र के लिए शाखा गतिविधि सम्पर्क में बृजेश जिन्दल, सेवा में ताराचंद गोयल, संस्कार में रोहित रवि सिंघल व पर्यावरण में डा. विजय पहाडिया को संयोजक का प्रभार सौंपा गया। बैठक का समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया जिसमें नीलम शर्मा, राजकुमारी सोनी, सीमा गोयल, सुनीता अग्रवाल, कमलेश, प्रीति गर्ग, रेखा गर्ग, मीना मित्तल, सीमा आर्य आदि मौजूद रहीं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story