भुसावर में 21 अगस्त को विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन
भुसावर में 21 अगस्त 2026 को विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर होगा। जानिए आयोजन स्थल, समय, पंजीकरण और संपर्क की पूरी जानकारी।

तस्वीर में भुसावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्रह्माकुमारी प्रतिनिधि और आयोजक चिकित्सा अधिकारी को रक्तदान शिविर से संबंधित पत्र सौंपते हुए।
भुसावर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के उप सेवा केंद्र की ओर से परम आदरणीय राजयोगिनी डॉ. दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति में विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान 2026 के अंतर्गत 21 अगस्त 2026 को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मानव सेवा और रक्तदान के प्रति जनजागरण को समर्पित इस शिविर के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ब्रह्माकुमारी गीता बहन ने बताया कि रक्तदान शिविर का आयोजन 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक राजकीय स्व. केहरी सिंह पाण्डेय चिकित्सालय (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) भुसावर में किया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी स्वस्थ नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है।
समिति के अनुसार रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। रक्तदान महादान है और यह समाज के प्रति प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। इसी उद्देश्य से अधिकाधिक लोगों को इस महाअभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
आयोजकों ने बताया कि शिविर में आने वाले रक्तदाताओं से भीड़ एवं असुविधा से बचने के लिए पूर्व पंजीकरण कराने का अनुरोध किया गया है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण का लिंक भी उपलब्ध कराया गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति 7023662843 एवं 7568440843 पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजकों ने आमजन से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान की जानकारी अपने मित्रों, परिजनों एवं सामाजिक समूहों तक अधिक से अधिक पहुंचाकर रक्तदान के प्रति जनजागरण में सहयोग करें। इस आयोजन के लिए भुसावर सीएचसी प्रभारी डॉक्टर दीपक शर्मा से भी अनुमति प्राप्त कर ली गई है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
