भुसावर में आगामी 12 अगस्त बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रक्तकोष फाउंडेशन की पहल पर अपनाघर सेवा समिति भुसावर के सहयोग से होने वाले इस शिविर का उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के शरीर में प्राकृतिक रूप से रक्त नहीं बनता है। ऐसे बच्चों को जीवित रहने के लिए नियमित रूप से रक्त ट्रांसफ्यूजन की आवश्यकता होती है। इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए रक्तदान शिविर के माध्यम से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करने की अपील की गई है।

रक्त कोष फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष एवं सीएचसी भुसावर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चंद्रशेखर पाण्डेय, मोहन जोशी और अपनाघर सेवा समिति भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों की रक्त आपूर्ति के लिए रक्तकोष फाउंडेशन की पहल पर अपनाघर सेवा समिति भुसावर के सहयोग से 12 अगस्त बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर में आरबीएम भरतपुर जिले की मेडिकल टीम सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रक्त एकत्रीकरण करेगी। आयोजकों के अनुसार रक्तदान की यह पहल थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मासूम बच्चों को नया जीवन और समाज में जीने की उम्मीद प्रदान करेगी।

आयोजकों ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इस पुनीत कार्य से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदायनी सिद्ध हो सकता है। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सहयोग करने की अपील के साथ रक्तदान में सराहनीय भागीदारी निभाने वाले रक्तवीरों को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

भुसावर में आयोजित होने वाला यह रक्तदान शिविर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रूप से पीड़ित रोगियों के लिए रक्त आपूर्ति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया जा रहा है।


Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story