भुसावर में शुक्रवार, 21 अगस्त को स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में 36 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग की ओर से संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका डॉ. दादी प्रकाशमणि की 19वीं पावन पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण भारत एवं नेपाल स्तर पर विश्व बन्धुत्व रक्तदान अभियान 2026 के तहत यह शिविर आयोजित किया गया।

विश्व बन्धुत्व रक्तदान महाअभियान 21 अगस्त से 25 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। भुसावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित शिविर में भुसावर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से 36 रक्तदाताओं ने पहुंचकर रक्तदान किया। इनमें पति-पत्नी के जोड़े के साथ कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया।

शिविर का शुभारंभ चिकित्सा प्रभारी डॉ. दीपक शर्मा, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, रक्तकोष फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर अरविन्द मित्तल, आरबीएम भरतपुर के डॉ. अमित राव और संजू वाला शर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा अतिथियों को तिलक और बैज लगाकर किया।

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखा भुसावर की प्रभारी एवं रुपवास सह प्रभारी भरतपुर की बबीता दीदी, गीता दीदी प्रभारी वैर-भुसावर, योगिता दीदी प्रभारी ओल और हिना बहन ने बताया कि दादी प्रकाशमणि की 19वीं पावन पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व बन्धुत्व रक्तदान अभियान 2026 के तहत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित रक्तदान शिविर में आरबीएम भरतपुर जिले की मेडिकल टीम ने रक्त संग्रहण किया। टीम में डॉ. अमित राव, संजू वाला शर्मा, विष्णु शर्मा, चन्द्रवीर, हरेन्द्र और वीरेन्द्र शामिल रहे।

रक्तकोष फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर अरविन्द मित्तल ने कहा कि यह अभियान केवल रक्तदान तक सीमित नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व, राष्ट्रीय एकता और विश्व बन्धुत्व को समर्पित एक व्यापक आन्दोलन है। उन्होंने कहा कि रक्तकोष फाउंडेशन की टीम हमेशा यह प्रयास करती है कि रक्त देकर किसी अन्य का जीवन बचाना ही उद्देश्य बने। रक्तदान के माध्यम से लोगों को जीवनदान देने का कार्य किया जाता है।

अरविन्द मित्तल ने रक्तदाताओं को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा किया गया रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित उपयोग किया जाएगा। शिविर में पति-पत्नी, कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित 36 रक्तदाताओं की भागीदारी ने विश्व बन्धुत्व रक्तदान अभियान के उद्देश्य को आगे बढ़ाया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story