भुसावर: पीएम मोदी की अजमेर सभा की तैयारियों हेतु भाजपा की बैठक आयोजित
मण्डल कार्यालय बाछरैन में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को अजमेर पहुंचने और सभा को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

भुसावर के बाछरैन स्थित मण्डल कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पथैना व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी।
भुसावर उपखण्ड क्षेत्र में भाजपा ग्रामीण मण्डल की बैठक आज बुधवार को मण्डल कार्यालय बाछरैन में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा, प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र पथैना, जिला महामंत्री डागुर सिंह, शेर सिंह धरसोनी, विधानसभा प्रभारी अमर सिंह राजपूत और लक्ष्मण सिंह सूवेदार उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हरवीर चौधरी द्वारा की गई।
अजमेर आगमन और बूथ स्तर पर तैयारियों पर मंथन
ग्रामीण मंडल की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से 28 फरवरी को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर पुष्कर आगमन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक बूथ से अधिक से अधिक संख्या में अजमेर जाने की व्यवस्थाओं के साथ चलने का आह्वान किया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "हमें प्रधानमंत्री की सभा के कार्यक्रम में अनुशासित तरीके से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर सभा के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने में सभी से पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग की अपील की गई है।"
बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
भाजपा ग्रामीण मण्डल की इस महत्वपूर्ण बैठक में गौरव सिंह सरपंच जिला उपाध्यक्ष (प्रभारी वैर विधानसभा), वीरेंन्द सिंह फौजदार, सत्यप्रकाश शर्मा, देशराज सिंह दीवली और रामभरोसी शर्मा आदि सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है और भारी जनसैलाब जुटाने का संकल्प लिया है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
