भरतपुर: नाथू का नगला में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ भव्य समापन
भरतपुर जिले के भुसावर में आयोजित सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ का विधि-विधान से संपन्न हुआ, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भरतपुर के नाथू का नगला में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पंडित पुरुषोत्तम कृष्ण महाराज का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि व भक्तजन।
भुसावर (भरतपुर)। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक भुसावर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत दीवली के गांव नाथू का नगला में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भक्तिमय वातावरण में समापन हुआ। इस पावन आध्यात्मिक आयोजन के अंतिम चरण में कथा व्यास पंडित पुरुषोत्तम कृष्ण महाराज का पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश मीणा बौराज और दीवली ग्राम पंचायत की सरपंच सुश्री भाग्यश्री मीणा ने चांदी का मुकुट, साफा और माला पहनाकर विधिवत अभिनंदन किया।
कथा के दौरान पंडित पुरुषोत्तम कृष्ण महाराज ने अपने मुखारबिंद से श्रद्धालुओं को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का रसपान कराया। महाराज जी ने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे प्रभु की लीलाओं से प्रेरणा लेकर अपने वर्तमान जीवन को सार्थक बनाएं और नैतिक मूल्यों को अपनाएं। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्री लहरी, भोला फौजदार, हरवीर, भंडारी, रामवीर, भजन, रवि, करन सिंह, शिवराम, सांवल और सूबेदार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं भक्तजन उपस्थित रहे। कथा के समापन पर भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित भक्तों के बीच प्रसादी का वितरण कर ज्ञान यज्ञ को पूर्ण किया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
