भुसावर में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-21 स्थित खेरली तिराहा व इसके आस-पास लावारिश अवस्था में घूम रहे एक लावारिश प्रभूजी को अपना घर सेवा समिति सदस्यों द्वारा बीती रात एम्बूलेंस द्वारा पुलिस की मदद से अपना घर आश्रम भरतपुर में भेजा गया।

दुकानदार की सूचना पर सक्रिय हुई सेवा समिति

अपनाघर सेवा समिति भुसावर संरक्षक सीमा लवली व राजेंद्र मित्तल ने बताया "खेरली मोड़ दुकानदार हमवीर सिंह चौधरी ने सूचना दी कि नेशनल हाइवे के गांव में खेरली मोड़ व छौकरवाडा इसके आस-पास पिछले कई दिनों से एक लावारिश घूम रहा है।" जिसकी सूचना पर समिति संरक्षक डॉ आरएस पचहरा टीम के साथ मौके पर पहुॅचे और लावारिश प्रभूजी से जानकारी लेनी चाही। समिति सदस्यों के काफी प्रयास के बाद भी प्रभूजी अपनी जानकारी पूरी तरह देने में असमर्थ रहे, हालांकि वे अपना नाम दीपक बता रहे थे। ### पुलिस और एम्बूलेंस की मदद से आश्रम के लिए रवानगी

लावारिस स्थिति में मिले दीपक को स्थानीय खेरली मोड़ थाना पुलिस की मदद से एम्बूलेंस द्वारा अपना घर आश्रम बझेरा भरतपुर में भेज दिया गया। इस सेवा कार्य के मौके पर राजेंद्र, भागचंद मीणा, अशोक सेवक एवं थाना प्रभारी राजेश कसाना सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सेवा समिति और पुलिस के इस संयुक्त प्रयास से एक असहाय व्यक्ति को सुरक्षित आश्रय मिल सका।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story