भुसावर। सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण के उद्देश्य को लेकर कस्बे में कार्य कर रही भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा के आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के चुनाव सोमवार सांय कस्बे के सैरकी रोड स्थित जिंदल भवन में संपन्न हुए। यह चुनाव प्रांतीय चुनाव पर्यवेक्षक दीवान खण्डूजा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रांतीय नेत्र चिकित्सा प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। बैठक का विधिवत शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम गान के साथ किया गया।

वार्षिक प्रतिवेदन एवं सेवा कार्यों का लेखा-जोखा

शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी व शेरसिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक के दौरान शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने सत्र 2025-26 के आय-व्यय का पूरा ब्यौरा सदन के सम्मुख रखा। इसके साथ ही सचिव डा. विजय पहाडिया ने शाखा द्वारा इस सत्र में किए गए कार्यों का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि "शाखा की ओर से निशुल्क मोतियाबिंद शिविर, स्कूल बैग वितरण, गर्म जर्सी वितरण, ब्लू प्लस एनीमल हेल्पलाइन, भारत को जानो प्रतियोगिता, गुरुवंदन छात्र अभिनन्दन कार्यक्रम, एम्बूलेन्स सेवा जैसे कई प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, जिनकी कस्बे में भरपूर प्रशंसा की जा रही है।" इस अवसर पर निवर्तमान शाखा अध्यक्ष मनीष मित्तल ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

निर्विरोध निर्वाचन एवं नवीन दायित्व बोध

तत्पश्चात आगामी सत्र 2026-27 के लिए नवीन कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वसम्मति व निर्विरोध रूप से व्यवसायी नीरज उर्फ निरोती शर्मा को अध्यक्ष, राजेंद्र गर्ग को सचिव व राजेश गोयल को पुनः कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा सभी नवीन दायित्वधारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान रूपकिशोर सैन, नीरज शर्मा व अशोक शर्मा ने भी शाखा की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें विधिवत शपथ दिलाई गई। इसके अतिरिक्त पूर्व में आयोजित कृष्णा सेल्फी व तिरंगा सेल्फी प्रतियोगिता के तीन-तीन लकी ड्रॉ निकालकर विजेताओं को उपहार वितरित किए गए।

सम्मान समारोह एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और शाखा की ओर से अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन गरिमामय ढंग से राष्ट्र गान के साथ किया गया। इस मौके पर वेदप्रकाश जिंदल, विजय गर्ग, चंद्रप्रकाश आर्य, राजश्री मलिक, वीना गोयल, अनिता सिंघल, पूनम अग्रवाल, मोहन स्वरूप सर्राफ, अमित सिंघल, दिलीप सिंघल, रोहित सिंघल, राहुल सिंघल, मनीष मलिक, किशोर खत्री, श्याम मित्तल, प्रकाश जैमन, राजवीर सिंह, अरविन्द बंसल, वेदप्रकाश शर्मा, कृष्ण मित्तल, निक्कू सोनी, विमल अग्रवाल, दिलीप मित्तल, पवन अग्रवाल, रूपकिशोर आदि सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story