भुसावर: भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की बैठक में नवनियुक्त प्रांतीय प्रकल्प प्रभारियों को बधाई दी गई एवं एम्बुलेंस सेवा के नवीन पोस्टर का विमोचन किया गया।

भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की बैठक का आयोजन कल देर सांय इटामडा रोड स्थित निजी भवन में किया गया। इस बैठक में नवनियुक्त प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी को बधाई दी गई एवं एम्बुलेंस सेवा के नवीन पोस्टर का विमोचन किया गया।

नवीन सत्र की कार्ययोजना और दायित्व

शाखा संरक्षक मनीष मित्तल व शेरसिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवीन सत्र की प्रथम बैठक का आयोजन शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में भारत विकास परिषद, राजस्थान पूर्व प्रांत की सत्र 2026-27 के लिए गठित कार्यकारिणी में अंशु मित्तल को प्रांतीय नेत्र चिकित्सा व जांच एवं देवकीनंदन सोनी को प्रांतीय युवा संस्कार प्रकल्प प्रभारी का दायित्व सौंपे जाने पर बधाईयां दी गई। साथ ही बैठक में शाखा की ओर से कस्बे में सेठो की हवेली निवासी सेठ मनोहरलाल निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में संचालित एम्बुलेंस सेवा के नवीन पोस्टर का विमोचन किया गया।

आगामी सम्मान समारोह की रूपरेखा

शाखा सचिव राजेंद्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि बैठक में शाखा की ओर से 11 अप्रैल को आयोजित होने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह की तैयारियों हेतु विस्तृत चर्चा की जाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में अशोक शर्मा, विजय गुप्ता, धीरज पाण्डेय व ताराचंद गोयल ने "भारत विकास परिषद के संस्कार व सेवा प्रकल्प के अंतर्गत संचालित कार्यों के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए।" बैठक में शाखा के विजय अग्रवाल, हेमन्त पाण्डेय, डा. विजय पहाडिया, बृजेश जिंदल, अरविन्द बंसल, नवीन मित्तल, रोशन सैनी, पवन अग्रवाल, उमेश सिंघल, पुष्कर सैनी, आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story