भुसावर: भारत विकास परिषद ने पक्षियों के लिए विद्यालय में बांधे परिंडे
भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने हेतु महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नगला सीर में परिंडा अभियान के तहत जल पात्र लगाए गए।

कस्बा भुसावर के नगला सीर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पक्षियों के लिए परिंडे बांधते भारत विकास परिषद के सदस्य और शिक्षक।
भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के उद्देश्य से कस्बा भुसावर में सराहनीय पहल की गई। भारत विकास परिषद शाखा के तत्वाधान में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय नगला सीर में विद्यालय के शिक्षकों द्वारा पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए, जिससे उन्हें पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
शाखा सदस्य एवं शिक्षाविद हेमन्त मित्तल ने बताया कि भारत विकास परिषद की भुसावर शाखा द्वारा परिंडा अभियान का प्रकल्प निरंतर संचालित किया जाता है। इस अभियान के अंतर्गत प्रतिवर्ष घर, दुकान, मकान और विद्यालयों में बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे बांधे जाते हैं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी को देखते हुए पूरे भुसावर क्षेत्र में इस अभियान को व्यापक रूप से चलाया जा रहा है, ताकि पक्षियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।
गौरतलब है कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य सेवा, समर्पण और परोपकार है। संस्था समाज एवं राष्ट्र हित में विभिन्न प्रकार के प्रकल्प संचालित करती है, जिनमें परिंडा अभियान भी प्रमुख है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अनिल कुमार, गौरव गर्ग, संदीप चौधरी, सतवीर सिंह, हरेंद्र कुमार, अलका सहारिया और रूपकिशोर सैन सहित अन्य मौजूद रहे। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में जीवों के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का संदेश भी देती है।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
