भुसावर। बढ़ते तापमान और आगामी भीषण गर्मी के मौसम को दृष्टिगत रखते हुए पक्षियों के संरक्षण हेतु भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा द्वारा कस्बे में 'परिण्डा लगाओ अभियान' का शंखनाद किया जाएगा। जीव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए परिषद ने इस वर्ष भी अपने सेवा प्रकल्प के अंतर्गत पक्षियों की प्यास बुझाने का बीड़ा उठाया है।

शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा एवं सचिव राजेंद्र गर्ग ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठ सदस्य डॉ. विजय पहाड़िया एवं हेमंत पाण्डेय के नेतृत्व में इस पुनीत कार्य को संपन्न किया जाएगा। परिषद ने कस्बे के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित कर वहां प्राथमिक रूप से 51 परिण्डे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि बेजुबान पक्षियों को भीषण गर्मी में सुगमता से जल उपलब्ध हो सके।

अभियान को जन-आंदोलन बनाने और आमजन में जीव दया के प्रति उत्साह भरने के लिए परिषद ने एक अभिनव प्रयोग भी किया है। शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल के अनुसार, इस अभियान के अंतर्गत जागरूकता लाने के उद्देश्य से 'परिण्डा सेल्फी प्रतियोगिता' का आयोजन किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से परिषद का लक्ष्य न केवल परिण्डे लगाना है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इस सेवा कार्य से जोड़कर पर्यावरण और पक्षी संरक्षण के प्रति उनके उत्तरदायित्व का बोध कराना है

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story