भुसावर में भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण की शाखा स्तरीय प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों की 37 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रेम पब्लिक स्कूल के सत्यम शर्मा व अंजू तथा सीनियर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर के वैभव मित्तल व अनिकेत अग्रवाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के हरिरमण फार्म हाउस में शाखा संरक्षक मनीष मित्तल और प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश तिवारी मुख्य अतिथि तथा व्यवसायी विजय गुप्ता अचार वाले विशिष्ट अतिथि रहे। प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी और शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी का मार्गदर्शन रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की।

शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग और संस्कार संयोजक रोहित सिंघल ने बताया कि परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण की शाखा स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथिगण और दायित्वधारियों ने भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा वन्दे मातरम गान के साथ किया।

क्विज प्रतियोगिता में कस्बे के दोनों राजकीय विद्यालयों के साथ प्रेम पब्लिक स्कूल, इंदिरा पब्लिक स्कूल, मार्डन जगदम्बा स्कूल, कन्या गुरुकुल, दीवान पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, आर्य महिला विद्यापीठ, गांधी ज्योति स्कूल, मां ज्योति, स्पार्कल स्कूल, चेतन विद्या मंदिर, सुलभ स्कूल, आरडीपीएस स्कूल, जी.एल. स्कूल, बजरंग स्कूल तथा नगला सीर, तरगवां, सैधली और रणधीरगढ के राजकीय स्कूलों की जूनियर वर्ग में 20 टीम और सीनियर वर्ग में 17 टीमों ने भाग लिया। दोनों वर्गों में कुल 74 विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए।

सेवा संयोजक ताराचंद गोयल और सम्पर्क संयोजक बृजेश जिंदल ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत को जानो से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के लिए पास राउण्ड, चॉइस राउण्ड, करेन्ट जी.के. राउण्ड, फोटो राउण्ड और रेपिड राउण्ड सहित कुल पांच राउण्ड कराए गए। उपस्थित लोगों ने प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया और इसकी सराहना की।

प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रेम पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम और सीनियर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाखा की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिथियों को दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के विद्यार्थियों को भी स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

वरिष्ठ सदस्य अरविन्द बंसल और हेमन्त मित्तल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहने वाली जूनियर और सीनियर वर्ग की टीमें प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में भुसावर शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगी।

कार्यक्रम में विजय अग्रवाल, उमेश सिंघल, पवन अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, रूपकिशोर सैन, आयुश सिंघल, खेमचंद पाण्डेय, अमित सिंघल, दिलीप सिंघल, चंद्रप्रकाश आर्य, नवीन मित्तल, विद्या देवी, डा. विजय पहाडिया, सुभाष सिंघल, शैलेश मित्तल, राजेश गोयल, निशांक सोनी सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थियों के अभिभावक आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story