भुसावर: 140 मेधावी छात्र 'बाल गौरव' और विशिष्ट जन 'समरसता सारथी' से सम्मानित
माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मेधावी छात्रों और समाजसेवियों को उनकी प्रतिभा व उत्कृष्ट नागरिक सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।

भुसावर के माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं और विशिष्ट समाजसेवियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित करते अतिथि।
भुसावर स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय में स्व. श्री शिवदत्त पांडेय थानेदार मेमोरियल भुसावर एवं राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
आयोजन का मुख्य विवरण एवं उद्देश्य
इस कार्यक्रम में भुसावर तहसील के 140 मेधावी बालक-बालिकाओं को “बाल गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया। इन सभी छात्र-छात्राओं ने राजस्थान बोर्ड द्वारा प्रायोजित परीक्षाओं में 90% एवं अधिक अंक प्राप्त करने एवं खेल, साहस, नवाचार, कला, संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योग्यता प्राप्त कर तहसील भुसावर के सम्मान को बढ़ाने में योगदान दिया है।
संयोजक जम्बूदीप पदम श्री इंजी. नरेन्द्र कुमार पाण्डे एडवोकेट के अनुसार:
“इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं विशिष्ट जनसेवी की असाधारण प्रतिभा, उपलब्धियों एवं नवाचारी प्रयासों को पहचान देना तथा उन्हें भविष्य में नये आयाम स्थापित करने के लिये प्रेरित कर योग्य एवं अच्छा नागरिक बनाना है।”
संस्था का संकल्प एवं उपलब्धि
मंच के मार्गदर्शक एडवोकेट कुलदीप प्रसाद शर्मा ने जानकारी दी कि “बाल गौरव सम्मान” श्रृंखला के अंतर्गत राजस्थान में अब तक 2100 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया जा चुका है।
- मूल उद्देश्य: देश की युवा पीढ़ी एवं सामाजिक सेवा में शामिल व्यक्तियों को राष्ट्रभक्ति, संस्कार एवं वैदिक संस्कृति का उत्थान, वसुधैव कुटुंबकम, सामाजिक दायित्व की भावना से ओत-प्रोत करना।
- प्रेरणा: यह पुरस्कार उन बाल प्रतिभाओं एवं समाज सेवियों को समर्पित है, जिनके कार्य समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत बनते हैं।
समरसता सारथी सम्मान (विशिष्ट जन सेवा)
समारोह में कस्बा भुसावर के उन प्रबुद्ध एवं महननीय नागरिकों को सम्मानित किया गया जिनका समाज सेवा क्षेत्र में विशेष योगदान रहा:
- वयोवृद्ध श्री कुन्ज बिहारी शर्मा (समाज सेवी) एवं सहधर्मणी शशीकला शर्मा
- श्री पूर्ण चन्द निर्द्वन्द (कवि एवं साहित्यकार) एवं सहधर्मणी वेदलता शर्मा
- श्री शेर सिंह सैनी (संरक्षक, आदर्श विद्यामन्दिर समिति भुसावर)
- श्री राजेंद्र पांडेय (निदेशक, श्री गांधी ज्योति महाविद्यालय भुसावर)
- श्री रोहित कुमार सिंघल (समाज सेवी)
अतिथि एवं गौरवमयी उपस्थिति
यह आयोजन बाल प्रतिभाओं के आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने एवं उन्हें राष्ट्रीय निर्माण की दिशा में प्रेरित करने तथा समाज सेवा के लिये तत्पर नागरिकों के सम्मान का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा।
- मुख्य अतिथि: श्री रामस्वरूप कोली (माननीय पूर्व सांसद, भरतपुर)
- विशिष्ट अतिथि: डॉ. उदयमान सिंह (डीन, कृषि विश्वविद्यालय, भुसावर) एवं श्री कुलदीप शर्मा एडवोकेट (ईस्ट-वेस्ट ला फर्म, नेपाल)
- अध्यक्षता: इंजी. योगेन्द्र कुमार पाण्डे (प्रमुख समाजसेवी)
कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षाविद, समाजसेवी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
