भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में उपेक्षित, पीड़ित, शोषित, विक्षिप्त, संक्रमित, परित्यक्त, वृद्ध एवं असहाय मानव की सेवारत अपना घर सेवा समिति भुसावर (सम्बद्ध इकाई मां माधुरी ब्रज वारिस सेवा सदन बझेरा भरतपुर) का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह आगामी 29 मार्च रविवार को आयोजित किया जाएगा। यह भव्य कार्यक्रम सांयकाल 07 बजकर 30 मिनट से शुरू होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर अपना घर सेवा समिति के सदस्य पूरी तन्मयता से जुट गए हैं।

कार्यक्रम स्थल और समय की जानकारी

अपना घर सेवा समिति शाखा भुसावर के अध्यक्ष राजकुमार बंसल एवं वित्त सचिव अरविन्द बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि "अपना घर सेवा समिति भुसावर का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह 29 मार्च रविवार को कस्बे के शहर की सड़क मार्ग स्थित हरिरमण मैरिज हौम में सांयकाल 07 बजकर 30 मिनट से आयोजित किया जाएगा।" इस समारोह को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं।

अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति और नेतृत्व

इस 18वें वार्षिकोत्सव समारोह में डॉक्टर बी. एम. भारद्वाज (संस्थापक अपना घर संस्था बझेरा भरतपुर) की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कप्तान सिंह (सरपंच घाटरी) होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता चेतराम मीणा (आजीवन सदस्य अपना घर संस्था बझेरा भरतपुर) द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कुसुमलता अग्रवाल (राष्ट्रीय समिति संयोजक अपना घर संस्था बझेरा भरतपुर) और शिवराम गुर्जर (समाजसेवी झालाटाला) आदि मौजूद रहेंगे। यह संपूर्ण आयोजन मनीराम धाकड़ (क्षेत्रीय अध्यक्ष) एवं शेर सिंह सैनी (सचिव) और समस्त अपना घर सेवा समिति सदस्य भुसावर के नेतृत्व में सम्पन्न होगा।

समारोह का समापन और सहभोज

आयोजन के अंत में 18वें वार्षिकोत्सव समारोह का समापन राष्ट्रीय गान एवं सहभोज के साथ किया जाएगा, जिसकी तैयारियों को लेकर समस्त अपना घर सेवा समिति भुसावर के सदस्य जुटे हुए हैं। समिति का उद्देश्य इस वार्षिकोत्सव के माध्यम से सेवा कार्यों को और अधिक गति प्रदान करना है।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story