भुसावर। दीन-हीन और असहाय मानवता की सेवा में समर्पित प्रदेश की अग्रणी संस्था, मां माधुरी ब्रज वारिस सेवा सदन, अपना घर आश्रम बझेरा (भरतपुर) से सम्बद्ध 'अपना घर सेवा समिति भुसावर' का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह आज, रविवार 29 मार्च को आयोजित होने जा रहा है। कस्बा स्थित हरिरमन कृषि फार्म पर देर शाम आयोजित होने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम को लेकर समिति के सदस्यों द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

समिति अध्यक्ष राजकुमार बंसल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह वार्षिक उत्सव सांय 7.15 बजे प्रारंभ होगा। समारोह के मुख्य अतिथि घाँटरी सरपंच कप्तान सिंह होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अपना घर संस्था बझेरा की राष्ट्रीय समिति संयोजिका कुसुमलता अग्रवाल एवं शिवराम सिंह गुर्जर झालाटाला उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के आजीवन सदस्य चेतराम मीणा द्वारा की जाएगी। इस विशेष अवसर पर अपना घर आश्रम संस्था के संचालक डॉ. बी.एम. भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति समस्त आयोजन को विशेष संबल प्रदान करेगी।

उल्लेखनीय है कि यह संस्था लंबे समय से लावारिस, आश्रयहीन, उपेक्षित, पीड़ित, विक्षिप्त, संक्रमित और असहाय व्यक्तियों की सेवा के पुनीत कार्य में जुटी हुई है। आज का यह वार्षिकोत्सव न केवल संस्था की 18 वर्षों की सेवा यात्रा का प्रतिबिंब है, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता और सामुदायिक उत्तरदायित्व को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम भी है। आयोजन की पूर्व संध्या से ही समिति के कार्यकर्ताओं ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया था, ताकि सेवा के इस उत्सव को भव्यता और शुचिता के साथ संपन्न किया जा सके।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story