भुसावर में अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण, कमियां मिलने पर ईओ ने लगाई कड़ी फटकार
भुसावर में नगर पालिका के ईओ राजेश कुमार शर्मा ने श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई समेत कई कमियां मिलने पर संचालक को फटकार लगाकर सुधार के निर्देश दिए।

तस्वीर में भुसावर में श्री अन्नपूर्णा रसोई के निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा और नगर पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद नजर आ रहे हैं।
भुसावर में नगर पालिका की कार्रवाई से श्री अन्नपूर्णा रसोई संचालकों में हड़कंप मच गया। नगर पालिका भुसावर के अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को कस्बे के कुंडा रोड एवं बस स्टैंड स्थित श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं में कई कमियां पाई गईं। व्यवस्थाओं में खामियां मिलने पर अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने सख्त नाराजगी जताई और रसोई संचालक को कड़ी फटकार लगाई।
ईओ ने रसोई में पाई गई कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए। अधिकारियों की अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद रसोई संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
निरीक्षण के दौरान अधिशाषी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के साथ नगर पालिका के कर्मचारी उमाशंकर गुर्जर, मानव सिंघल, विष्णुदत्त शर्मा इत्यादि मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को लेकर दिए गए निर्देशों के बाद अब रसोई की व्यवस्थाओं में सुधार पर कार्रवाई का फोकस रहेगा।

Mohan Joshi, Bharatpur
नाम: मोहन लाल जोशी
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं
परिचय एवं अनुभव
मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:
- राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
- ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
- शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:
- स्नातक (Graduation)
- बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
- पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।
