भुसावर स्थित कृषि कॉलेज में नव निर्मित प्रशासनिक और अकादमिक भवन के साथ छात्र एवं कन्या छात्रावास के लोकार्पण समारोह का आयोजन 17 जुलाई को किया जाएगा। समारोह सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा।

श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जोबनेर से सम्बद्ध भुसावर के कृषि कॉलेज में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राजस्थान सरकार के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा और विधायक बहादुर सिंह कोली मौजूद रहेंगे।

कालेज के प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कुलगुरु पुष्पेंद्र सिंह चौहान करेंगे। इस अवसर पर नव निर्मित प्रशासनिक एवं अकादमिक भवन के अलावा छात्र और कन्या छात्रावास का भी लोकार्पण किया जाएगा।

भुसावर कृषि कॉलेज में होने वाला यह कार्यक्रम नए शैक्षणिक और प्रशासनिक भवनों के उद्घाटन के साथ महत्वपूर्ण आयोजन के रूप में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्यपाल, कृषि मंत्री, विधायक और विश्वविद्यालय के कुलगुरु की उपस्थिति रहेगी।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story