भुसावर में स्थानीय अग्रवाल समाज की ओर से अग्रसेन जयंती के अवसर पर प्रभात फेरी, वैदिक यज्ञ और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महाराजा अग्रसेन के जयकारों और वैदिक भजनों के बीच निकली प्रभात फेरी के बाद विश्व शांति की कामना के साथ यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले तथा IIT, NIT, NEET, IIM और राजकीय सेवा में चयनित करीब ढाई दर्जन अग्र प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान लकी ड्रॉ के विजेताओं को भी उपहार वितरित किए गए।

समाज के कोषाध्यक्ष राजकुमार बंसल और उपाध्यक्ष अंशु मित्तल ने बताया कि अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में रवि मित्तल और रोहित सिंघल के नेतृत्व में सुबह सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन से प्रभात फेरी निकाली गई। अध्यक्ष विजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। कस्बे के विभिन्न मार्गों से गुजरी प्रभात फेरी में अग्रजनों ने महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाए और वैदिक भजन गाए।

प्रभात फेरी में शामिल लकी ड्रॉ विजेता अथर्व, देवांश, राजकुमार, रौनक, अंशु सिंघल, अजय, जीतू, पंकज, जतिन और वैभव को समाज तथा मनोहरलाल घट्टर की ओर से उपहार वितरित किए गए। इसके बाद अग्रवाल समाज भवन में पूर्व मंत्री सूरजमल गुप्ता और मोहन मित्तल ने अग्र ध्वज फहराया। अध्यक्ष विजय गुप्ता ने गणमान्य नागरिकों के साथ महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया।

आर्य समाजी राजेंद्र मित्तल और चंद्रप्रकाश आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ संपन्न कराया और विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में महिला मंत्री प्रीति गर्ग और उपाध्यक्ष नीतू गोयल के नेतृत्व में महालक्ष्मी तथा महाराजा अग्रसेन की महाआरती की गई।

उपमंत्री सत्येन्द्र गुप्ता और रघुपत गुप्ता ने बताया कि समाज की ओर से माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ IIT, NIT, NEET, IIM और राजकीय सेवा में चयनित करीब ढाई दर्जन अग्र प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन प्रतिभाओं को स्थानीय सेठों की हवेली के निरंजन सेवा ट्रस्ट, नई दिल्ली की ओर से उपहार भी दिए गए।

इसके अतिरिक्त, पूर्व में आयोजित अग्रसेन सेल्फी प्रतियोगिता के 11 लकी विजेताओं को मालती अचार उद्योग की ओर से उपहार वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन मनीष मित्तल और नवीन मित्तल ने किया, जबकि अनिल सिंघल और विनोद सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के महिला-पुरुषों, बच्चों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। अग्रसेन जयंती के आयोजन में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story