भुसावर स्थानीय अग्रवाल समाज की अग्रवाल समाज महिला समिति की ओर से शुक्रवार सांय सेठ मांगीलाल भडाके वाले अग्रवाल समाज भवन में महिला मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गोयल के नेतृत्व में नौ दिवसीय नवरात्रा कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उल्लास

महिला समिति कोषाध्यक्ष कविता मित्तल व उपमंत्री सीमा गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि "समिति की ओर से महिला मंत्री प्रीति गर्ग व उपाध्यक्ष नीतू गोयल के नेतृत्व में अग्रवाल समाज भवन पर 19 मार्च से 27 मार्च तक नवरात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।" इस दौरान कार्यक्रम में प्रतिदिन महिलाओं ने रंग बिरंगे राजस्थानी परिधान पहनकर देवी मैया के गीतों पर नृत्य कर व गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई तथा युवतियों ने डांडिया नृत्य किया। समिति सदस्य नीलम गर्ग व अंजू सिंघल ने बताया कि कायर्क्रम में महिलाओं की मनोरंजक प्रतियोगितायें भी कराई गई।

पुरस्कार वितरण एवं विशेष सम्मान

समिति सदस्य रेखा गर्ग व पूनम अग्रवाल ने बताया कि कायर्क्रम के समापन पर देवी मैया की झांकी सजाई गई और उपस्थित महिलाओं में से दो लकी ड्रा निकाले गए, जिनमें लकी महिला वर्षा मित्तल व प्रीति गर्ग को उपहार दिया गया। कार्यक्रम में प्रतिदिन विशेष भूमिका निभाने वाली गीता देवी को दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया और देवी मैया की आरती कर विश्व में चल रही विपरीत परिस्थितियों को दूर कर शांति की कामना की गई।

समिति सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति

इस भक्तिमय कार्यक्रम में समिति की सुमन बंसल, लता मित्तल, पूनम गर्ग, अल्का, अंजू, नीलम, नीतू, अनिता, योजना, सुनीता, सुषमा, मीना, योजना, रेनू, मधु, डोली, माया, मनीषा, कैलाशी, आदि महिलाएं प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

Mohan Joshi, Bharatpur

Mohan Joshi, Bharatpur

नाम: मोहन लाल जोशी

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भरतपुर (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): तहसील रिपोर्टिंग, क्राइम (अपराध), एग्रीकल्चर फार्मिंग (कृषि), प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनसमस्याएं

परिचय एवं अनुभव 

मोहन लाल जोशी को मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक लंबा और विविध अनुभव है। वह वर्तमान में भरतपुर क्षेत्र से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उनके करियर का विवरण निम्नलिखित है:

  • राजस्थान पत्रिका: इन्होंने 10 वर्षों तक राजस्थान पत्रिका में अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ मुख्य रूप से क्राइम, एग्रीकल्चर फार्मिंग और जन समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तृत कवरेज की।
  • ईटीवी राजस्थान (जयपुर): 14 साल पहले इन्होंने ईटीवी राजस्थान, जयपुर के साथ काम किया।
  • शेर-ए-हिंदुस्तान: इस मीडिया संस्थान के साथ भी काम करने का अनुभव।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

मोहन लाल जोशी शैक्षणिक और तकनीकी रूप से पत्रकारिता में उच्च योग्यता रखते हैं:

  • स्नातक (Graduation)
  • बीजेएमसी (BJMC): बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन
  • पीएचडी (Ph.D.): पत्रकारिता (Journalism) में उनकी पीएचडी वर्तमान में जारी है।

Next Story