भुसावर: हवन-पूजन और महाआरती के साथ मनाया गया भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव
कस्बे के विश्वकर्मा मंदिर में जांगिड़ खाती समाज द्वारा फूल बंगला झांकी सजाई गई और मंत्रोच्चार के साथ विश्व शांति के लिए आहुतियां दी गईं।

शनिवार को भुसावर के कानूनगो मोहल्ला स्थित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा जन्मोत्सव के दौरान हवन कुंड में आहुतियां देते श्रद्धालु और समाज के गणमान्य नागरिक।
भुसावर: कस्बे के कानूनगो मौहल्ला के पास रामद्वारा के सामने श्री विश्वकर्मा मन्दिर के प्रांगण में समस्त जांगिड़ खाती समाज तहसील भुसावर के नेतृत्व में भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव, जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
धार्मिक उपदेश एवं आध्यात्मिक संदेश
- "जीव शरीर को त्यागते समय जिस-जिस भाग का स्मरण करता है, वह अगले जन्म में उस भाव में निश्चित रूप से जन्म लेता है।"
- "इस लिए जीव को हमेशा हरे कृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेव नमः का जाप करते रहना चाहिए।"
ये कहना था विश्वकर्मा मन्दिर के पुजारी राघवेन्द्र शर्मा एवं विश्वकर्मा मन्दिर के व्यवस्थापक रामलल्लू जांगिड़ का, जहां उन्होंने ये भावनाएं प्रकट करते हुए अपनी हाजिरी लगाकर समाज में व्याप्त कुरूतियों को दूर करने का दिया सन्देश।
महोत्सव का भव्य आयोजन एवं पूजा अर्चना
जानकारी देते हुए बताया कि आज शनिवार 31, जनवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को भगवान श्री विश्वकर्मा जन्मोत्सव जयन्ती महोत्सव समारोह का आगाज किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित रहीं:
- कस्बे सहित उपखण्ड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पधारे हुए जांगिड़ खाती समाज के वरिष्ठ जन, महिला शक्ति, युवा, बच्चों एवं गणमान्य समाज के बन्धुओं ने शिरकत की।
- उपस्थित सैकड़ों लोगों ने भगवान श्री विश्वकर्मा जी का मनमोहक आकर्षक श्रंगार करते हुए फूल बंगला झांकी सजाकर अपनी हाजिरी लगाई।
- विद्वान पण्डित महेश शर्मा पचौरी द्वारा मन्त्रों उच्चारण के साथ आहुतियां डलवाई गई।
- विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना करते हुए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान से परिवार में सुख-शांति समृद्धि एवं क्षेत्र में खुशहाली की मनोकामनाएं मांगी।
सत्संग एवं महाआरती के साथ समापन
उपस्थित सैकड़ों जांगिड़ खाती समाज के लोगों ने भगवान के जयकारों से मन्दिर प्रांगण को गूंजायमान कर दिया। धार्मिक कार्यक्रमों का समापन ढोलक, झांझ, मजीरा की थाप पर महिलाओं द्वारा सत्संग, कीर्तन-भजनो के माध्यम से भगवान को रिझाते हुए नृत्य कर अपनी अरदास लगाकर किया गया। अंत में महाआरती के बाद प्रसादी वितरण कार्यक्रम के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
